(This video is posted by channel – on YouTube, and Raree India has no direct claims to this video. This video is added to this post for knowledge purposes only.)
Categories
- Ashaar
- Hindi Film Songs
- Paintings
- Articles
- Kavitaayein
- Ghazals
- Nazms
- Regional Music:Punjabi
- Stories
- Interesting picture collection
- Quotes
- Movies
- Short Films
- Style and Trends
- Jokes
- Movie Reviews
- Music instrumental
- Recipes
- Music vocal
- Personal Development
- Punjabi Literature
- Non Film Songs
- Film Personalities
- From My Desk
- Global Music
- Documentaries
- Folk Music and Culture
- Photography Gallery
- Sculptures
- Household Tips
- Personal pictures
- Classical Dance
- DIY
- Fashion
- Interviews
- Stand Up Comedy
Saturday, April 14, 2012
Dil Dhadkane Ka Sabab Yaad Aaya
Friday, April 13, 2012
लकीरें
लकीरें
अपने स्वभाव से चलती हैं
हमेशा नहीं होतीं लकीरें
समानांतर एक-दूसरे के
कि चलती रहें एक साथ
अनंत तक अनादि तक
तिर्यक भी नहीं होती हर रेखा
कि दूसरी को बस
निकल जाए स्पर्श करते हुए
यह भी ज़रूरी नहीं
साथ चलती दो लकीरें
कभी-न-कभी निकलेंगी
एक-दूसरे को काटते हुए
किसी आयत या वर्ग का
विकर्ण भी नहीं होतीं सब लकीरें
कि उल्टे-सीधे, आगे-पीछे चलते
एक ही बिंदु पर मिलें हर बार
ऐसा भी बहुधा नहीं होता
कि एक-दूसरे से सटकर चलें ही
तो लगे
दो नहीं एक ही लकीर है वहां
वक्र चाल ही चलती हैं
अधिकतर लकीरें
एक-दूसरे में मिलती प्रतीत होती हैं
और झट से निकल जाती हैं
एक-दूसरे से दूर
कोई नया मोड़ लेकर
लकीरें कभी नहीं बदलतीं अपना स्वभाव
रिश्तों को लकीरें समझकर चलो तो
आधे दुःख निरर्थक हो जाते हैं
- अजय गर्ग
इतने ऊँचे उठो
इतने ऊँचे उठो कि जितना उठा गगन है।
देखो इस सारी दुनिया को एक दृष्टि से
सिंचित करो धरा, समता की भाव वृष्टि से
जाति भेद की, धर्म-वेश की
काले गोरे रंग-द्वेष की
ज्वालाओं से जलते जग में
इतने शीतल बहो कि जितना मलय पवन है॥
नये हाथ से, वर्तमान का रूप सँवारो
नयी तूलिका से चित्रों के रंग उभारो
नये राग को नूतन स्वर दो
भाषा को नूतन अक्षर दो
युग की नयी मूर्ति-रचना में
इतने मौलिक बनो कि जितना स्वयं सृजन है॥
लो अतीत से उतना ही जितना पोषक है
जीर्ण-शीर्ण का मोह मृत्यु का ही द्योतक है
तोड़ो बन्धन, रुके न चिंतन
गति, जीवन का सत्य चिरन्तन
धारा के शाश्वत प्रवाह में
इतने गतिमय बनो कि जितना परिवर्तन है।
चाह रहे हम इस धरती को स्वर्ग बनाना
अगर कहीं हो स्वर्ग, उसे धरती पर लाना
सूरज, चाँद, चाँदनी, तारे
सब हैं प्रतिपल साथ हमारे
दो कुरूप को रूप सलोना
इतने सुन्दर बनो कि जितना आकर्षण है!
(द्वारिका प्रसाद महेश्वरी )
Wednesday, April 11, 2012
इस बार नहीं.........
इस बार नहीं
इस बार जब वोह छोटी सी बच्ची मेरे पास अपनी खरोंच ले कर आएगी
मैं उसे फू फू कर नहीं बहलाऊँगा
पनपने दूँगा उसकी टीस को
इस बार नहीं
इस बार जब मैं चेहरों पर दर्द लिखा देखूँगा
नहीं गाऊँगा गीत पीड़ा भुला देने वाले
दर्द को रिसने दूँगा,उतरने दूँगा अन्दर गहरे
इस बार नहीं .........
इस बार मैं न मरहम लगाऊँगा
न ही उठाऊँगा रुई के फाहे
और न ही कहूँगा कि तुम आंखें बंद करलो, गर्दन उधर कर लो मैं दवा लगाता हूँ
देखने दूँगा सबको हम सबको खुले नंगे घाव
इस बार नहीं......
इस बार जब उलझने देखूँगा, छटपटाहट देखूँगा
नहीं दौडूंगा उलझी डोर लपेटने, उलझने दूँगा जब तक उलझ सके
इस बार नहीं........
इस बार कर्म का हवाला दे कर नहीं उठाऊँगा औजार
नहीं करूंगा फिर से एक नयी शुरुआत, नहीं बनूँगा मिसाल एक कर्मयोगी की
नहीं आने दूँगा ज़िन्दगी को आसानी से पटरी पर
उतरने दूँगा उसे कीचड मैं, टेढे मेढे रास्तों पे
नहीं सूखने दूँगा दीवारों पर लगा खून
हल्का नहीं पड़ने दूँगा उसका रंग
इस बार नहीं बनने दूँगा उसे इतना लाचार
कि पान की पीक और खून का फर्क ही ख़त्म हो जाए
इस बार नहीं.......
इस बार घावों को देखना है
गौर से थोड़ा लंबे वक्त तक
कुछ फैसले और उसके बाद हौसले
कहीं तो शुरुआत करनी ही होगी
इस बार यही तय किया है
Zindagi Zindagi Mere Ghar Aana | Anuradha Paudwal, Bhupinder Singh| Dooriyan Songs | Sharmila Tagore
Film 'Dooriyan' (1979) ka ye gaana "Zindagi Zindagi Mere Ghar Aana" ek bahut hi pyaara aur sukoon dene wala geet hai. Ye gaana rishton ki gehrai aur ghar ki khushi ko bahut hi khoobsurti se bayaan karta hai.
Is gaane ki kuch khaas jankari niche di gayi hai:
Gaane ka Details:
Gaayak (Singers): Anuradha Paudwal aur Bhupinder Singh
Sangeetkar (Music Director): Jaidev
Geetkar (Lyrics): Gulzar
Film: Dooriyan (1979)
Cast: Sharmila Tagore aur Uttam Kumar
Is Gaane ki Visheshtayein:
Gulzar ki Shayari: Gulzar sahab ne zindagi ko ek mehman ki tarah ghar aane ka nyota diya hai. Unke bol bahut hi gehre aur dil ko chhu lene wale hain.
Jaidev ka Sangeet: Sangeetkar Jaidev ne is gaane mein ek bahut hi shaant aur madhur dhun di hai jo sunne wale ke mann ko shaanti deti hai.
Anuradha Paudwal aur Bhupinder Singh: Anuradha Paudwal ki naram awaaz aur Bhupinder Singh ki bhari awaaz ka mel is gaane ko ek unique pehchan deta hai.
Uttam Kumar aur Sharmila Tagore: Bengal ke mahanayak Uttam Kumar aur Sharmila Tagore ki jodi ne is gaane mein ek paripakv (mature) aur sundar rishte ko parde par utara hai.
Gaane ke Bol (Main Lines):
"Zindagi zindagi mere ghar aana, mere ghar aana Zindagi zindagi mere ghar aana, mere ghar aana Aana doston ki tarah, haath thame huye..."
SEENE MEIN JALAN AANKHON MEIN TOOFAN SA KYUN HAI - SURESH WADKAR
(This video is posted by channel – Saregama Ghazal on YouTube, and Raree India has no direct claims to this video. This video is
added to this post for knowledge purposes only.)