(This video is posted by channel – {T-Series}
on YouTube, and Raree India has no direct claims to this video. This video is
added to this post for knowledge purposes only.)
Categories
- Videos
- Ashaar
- Paintings
- Kavitaayein
- Articles
- Ghazals
- Regional Music:Punjabi
- Nazms
- Stories
- Interesting picture collection
- Quotes
- Movies
- Short Films
- Style and Trends
- Jokes
- Music instrumental
- Recipes
- Music vocal
- Personal Development
- Punjabi Literature
- Movie Reviews
- Film Personalities
- From My Desk
- Documentaries
- Photography Gallery
- Sculptures
- Folk Music and Culture
- Global Music
- Household Tips
- Non Film Songs
- Personal pictures
- Classical Dance
- DIY
- Interviews
- Stand Up Comedy
Thursday, July 26, 2012
Bhare Naina , Bahe More Naina
मैं कविता में.... मुझ में कविता ....
मैं , अक्सर ही
अपनी इक बेसुध-सी धुन में
कुछ लम्हों को साथ लिए, जब
अलबेली अनजानी ख़्वाबों की दुनिया में
ख़ुद अपनी ही खोज-ख़बर लेने जाता हूँ
तब, कुछ जानी-पहचानी यादों का जादू
मुझको अपने साथ बहा कर ले जाता है ...
लाख जतन कर लेने पर भी
कुछ पुरसोज़ ख़यालों को, जब,
लफ़्ज़ों से लबरेज़ लिबास नहीं मिल पाता
ज़हन में, पल-पल चुभते, तल्ख़ सवालों का जब
मरहम-सा माकूल, जवाब नहीं मिल पाता
ऐसे में मैं,,
ऐसे में मैं भूल के ख़ुद को
उसको याद किया करता हूँ
अनजानी आहट की राह तका करता हूँ
और अचानक
इक आमद होने लगती है
आड़े-तिरछे लफ़्ज़, लक़ीरें,
ख़ुशख़त-सी तहरीरों में ढलने लगते हैं
कुछ क़तरे, कुछ मुस्कानें, सब,
'इक कविता-सी' हो जाते हैं ...
फिर मैं, और मेरी ये कविता
इक दूजे से, देर तलक बातें करते हैं
काग़ज़ के टुकड़े पर फ़ैली...
वो, मेरे सीने पे सर रख, सो जाती है
मैं भी देर तलक उसको पढता रहता हूँ
हम दोनों ही खो जाते हैं...
मैं कविता में...
मुझ में कविता ....
Bus itna to hai hi.....बस इतना तो है ही
यूं ही कहीं
yun hi kahin
तनहाई के किन्हीं खाली पलों में
tanhaayi ke kinhin khaali palon mein
ख़यालात के कोरे पन्नों पर
khayaalaat ke korey pannon per
जब
jab
खिंचने लगें
khinchne lagein
कुछ आड़ी-तिरछी सी लक़ीरें
kuch aadhi tirchi si lakeerein
बुन-सा जाए
buun sa jaaye
यादों का इक ताना-बाना
yaadon ka ekk taana baana
रचने लगे
rachne lage
इक अपनी-सी दुनिया
ekk apni si duniya
फिर वह सब ...
phir veh sab...
कोई कविता , गीत , ग़ज़ल
koi kavita, geet, ghazal
हो न हो...
ho na ho...
बस इतना तो है ही
bus itna to hai hi
ख़ुद से मुलाक़ात का
khud se mulaaqaat ka
इक बहाना तो हो ही जाता है ...............
ekk bahaana sa to ho hi jaata hai............
(दानिश)
इबादत....
माना ,
कि मुश्किल है
बहुत मुश्किल
इस तेज़ रौ ज़िन्दगी की
हर ज़रुरत में
हर पल किसी के काम आ पाना
इस भागते-दौड़ते वक्त में
हर क़दम
किसी का साथ दे पाना
इस अपने आप तक सिमटे दौर के
हर दुःख में
किसी का सहारा बन पाना
हाँ ! बहुत मुश्किल है
लेकिन
कुछ ऐसा भी मुश्किल तो नहीं
ख़ुदा से
अपने लिए की गयी बंदगी के नेक पलों में
किसी और के लिए भी दुआएं करते रहना
अपना भला चाहते-चाहते
दूसरों का भी भला मांगते रहना ....
सच्ची इबादत....
अब इसके सिवा
और...
हो भी तो क्या !!
(दानिश)
Sunday, July 22, 2012
French roast- Charlie McCormick
This Video is posted by Charlie McCormick on You Tube
About "French Roast"
Director/Writer: Fabrice O. Joubert
Release Year: 2008
Genre: Animated Short Film, Comedy
Accolades: It was nominated for the Academy Award for Best Animated Short Film in 2010.
Runtime: Approximately 8 minutes
Synopsis: The film is set in a fancy Parisian café in the 1960s. An uptight businessman (who previously shooed away a beggar) sits down and, to his horror, realizes he has forgotten his wallet and can't pay his bill, which keeps mounting as he desperately orders more coffee to buy time. His growing panic and moral dilemma play out as he interacts with the people around him—a sleeping old nun and a returning beggar—leading to a hilarious twist that plays on the theme of deceptive appearances and unexpected kindness.
(This video is posted by channel – Charlie McCormick on YouTube, and Raree India has no direct claims to this video. This video is added to this post for knowledge purposes only.)